देवरिया
रुद्रपुर के फतेहपुर लेहड़ा में हुए सामूहिक हत्या कांड के बाद रविवार को सोंदा में सत्यप्रकाश दुबे समेत परिवार के पांच सदस्यों के लिए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई थी। श्रद्धांजलि सभा के बाद मृतक सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश जब देवरिया रामनाथ स्थित आवास पर पहुंचे तो अचानक उनकी तबीयत शाम को खराब हो गई। लोगों के सहयोग से पुलिस सुरक्षा में देवेश को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सक के अनुसार ब्लड प्रेशर लो हो जाने के चलते तबीयत खराब हुई है। अब स्थिति सामान्य होने लगी है।
नई पैंट, टी-शर्ट पहनकर खुश हुआ अनमोल
देवरिया के फतेहपुर गांव में बीते दिनों हुए नरसंहार में घायल अनमोल दुबे के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। उसे हल्का भोजन- खिचड़ी, बिस्किट, चाय जूस दिया जा रहा है। रविवार को उसके शरीर को भीगे कपड़े से पोछकर नई पैंट व टी-शर्ट पहनाया गया तो वह मुस्कराने लगा। पूछा गया कि कपड़ा तुम्हें पंसद है तो उसने हामी भरी। कर्मचारियों के अनुसार अनमोल बार-बार मम्मी-पापा के पास जाने को कह रहा है। स्टाफ नर्स उससे बात कर उसका ध्यान मम्मी-पापा से हटा रहीं हैं। अब वह खुलकर बातचीत करने लगा है। स्टाफ नर्स से कहा कि मैं साइकिल पर अपनी छोटी बहन को बैठाकर घर से तीन किलोमीटर दूर स्कूल जाता हूं।

More Stories
पर्यटकों के स्वागत के लिये तैयार कूनो नेशनल पार्क कूनो फारेस्ट रिट्रीट ने विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ तैयार की टेंट सिटी
मप्र स्थापना दिवस-सत्तर का मध्यप्रदेश और सात मंजिलें !
ब्रिटिश किंग Charles ने अपने भाई से राजकुमार की उपाधि छीनी