रामपुर
हिमाचल प्रदेश के चौरा में हिंदुस्तान-तिब्बत रोड (राष्ट्रीय राजमार्ग-5) पर भारी भूस्खलन के बाद जनजातीय जिले किन्नौर का राज्य की राजधानी शिमला से संपर्क टूट गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। शुक्रवार रात किन्नौर जिले के प्रवेश द्वार पर प्राकृतिक सुरंग के पास विशाल पत्थर और मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे पैदल आवाजाही भी बाधित हो गई।
सेब की फसल का मौसम अभी खत्म नहीं हुआ है, जिसके चलते प्रभावित जगह के दोनों ओर ट्रकों सहित बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं।
अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि मार्ग पर यातायात बहाली का काम जोरों पर है और मलबा हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी चट्टान को तोड़कर हटाने के लिए भारी मशीन तैनात की गई है ताकि रास्ते को जल्द से जल्द खोला जा सके।
इससे पहले भी सात सितंबर की रात को भारी भूस्खलन के बाद चौरा से कुछ किलोमीटर पहले नुगलसारी के पास एनएच-5 अवरुद्ध हो गया था। तब सड़क को यातायात के लिए खोलने में लगभग 10 दिन लग गए थे।

More Stories
पश्चिम बंगाल का बड़ा फैसला! हासीमारा और कलाईकुंडा एयरबेस को मिली 62 एकड़ जमीन, पूर्वी सीमा होगी और मजबूत
MLC चुनाव में महायुति का जलवा! 17 में 16 सीटें जीतकर उद्धव-शरद और कांग्रेस का किया सूपड़ा साफ
शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला! मदरसा शिक्षा बजट में भारी कटौती, अब आधे से भी कम हुआ आवंटन