August 14, 2026

दुर्गा महाविद्यालय में भीड़े छात्र

रायपुर

मौदहापारा स्थित दुर्गा महाविद्यालय में छात्र नेताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जाता हैं कि एबीवीपी के कार्यकर्ता पीएससी घेराव का समर्थन मांगने दुर्गा महाविद्यालय पहुंचे थे। इस दौरान कॉलेज कैंपस में कांग्रेस समर्थित और संघ समर्थित एबीवीपी के छात्रनेता आपस में भिड़ गए और दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस में शिकायत नहीं की है।