भोपाल।कावेरी पार्क में कोलार सर्व धर्म सेक्टर सी में हरियाली तीज के अवसर पर न्यू विजन एस्ट्रोलॉजी ग्रुप की महिलाओं ने उत्साह और उल्लास के साथ विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मां स्वर्ण झूला देवी का विधि-विधान से पूजन-पाठ किया गया।
इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों और भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सामूहिक रूप से आयोजित इस धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान का संचालन व मार्गदर्शन ज्योतिषविद् आचार्य अंजना गुप्ता के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी सौहार्द के साथ हरियाली तीज का पर्व मनाया।
अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषविद् एवं अध्यात्म गुरु – आचार्य अंजना गुप्ता 9407555063

More Stories
Ladli Behna Yojana: आज जारी होगी 39वीं किस्त, महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1750
हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रदेश में बनी दो हजार नयी दुग्ध सहकारी समितियां