भोपाल।कावेरी पार्क में कोलार सर्व धर्म सेक्टर सी में हरियाली तीज के अवसर पर न्यू विजन एस्ट्रोलॉजी ग्रुप की महिलाओं ने उत्साह और उल्लास के साथ विशेष आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मां स्वर्ण झूला देवी का विधि-विधान से पूजन-पाठ किया गया।
इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों और भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सामूहिक रूप से आयोजित इस धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान का संचालन व मार्गदर्शन ज्योतिषविद् आचार्य अंजना गुप्ता के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी सौहार्द के साथ हरियाली तीज का पर्व मनाया।
अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषविद् एवं अध्यात्म गुरु – आचार्य अंजना गुप्ता 9407555063

More Stories
ज्ञानेश कुमार के साथ तस्वीर पर अजय सिंह राहुल की सफाई, फेसबुक पोस्ट को लेकर दी प्रतिक्रिया
BJP का मिशन 2028 शुरू, 230 नेताओं को जिम्मेदारी, हर विधानसभा में 25 दिन जुटाएंगे फीडबैक
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल आज, मलेशिया से भिड़ेगी भारतीय टीम, खिताब पर नजर