भोपाल। शहर के मीनाल रेसीडेंसी स्थित हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल एंड डे केयर में नंन्हेँ मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। क्षेत्रीय पार्षद शिरोमणि शर्मा, निशा गर्ग, अर्पिता गिल, ज्योति राजपूत आदि के विशेष आतिथ्य में यह कार्यक्रम हुआ। अतिथियों ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। स्कूल की संचालक सोनम चौहान के निर्देशन में संस्था में हुए आयोजन में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखेरी। इस मौके पर संस्था की शिक्षक मीनाक्षी खरे, पूजा बघेल, रोशनी चंदेल, स्मिता खरे, सनाया आदि मौजूद रहे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

More Stories
शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भी सजग हों नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश में आज भी आंधी-बारिश के आसार, भोपाल-इंदौर में खिलेगी धूप
स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग करेंगे पटवारी