बीजापुर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर आ रहे हैं। सीएम बघेल यहां 123 करोड़ 15 लाख 83 हजार रुपये की लागत से निर्मित 99 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वहीं, 334 करोड़ 42 लाख 61 हजार की लागत वाले 110 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यंमत्री भूपेश बघेल बीजापुर में गारमेंट फैक्टरी, सेंट्रल लाइब्रेरी, लोहाडोंगरी के कार्यो सहित विभिन्न कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। साथ ही सीएम बीजापुर के मिनी स्टेडियम में आयोजित भरोसे का सम्मेलन में शिरकत कर आमसभा को संबोधित करेंगे। मिनी स्टेडियम में विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
श्यामगिरी में शहीद पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि
CG Weather: छत्तीसगढ़ में 3 दिन अतिभारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी