रायपुर
छत्तीसगढ़ में बारिश थमते ही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है और नमी तेजी से घट रही है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 20 सितम्बर से फिर एक बार मानसून के एक्टिव होने की संभावना है। हालांकि आज उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। रायपुर और जगदलपुर में गरज चमक की संभावना है।
रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस धमतरी में था। इसके बाद रायगढ़ में 34.5 और जांजगीर जिले में 33.5 डिग्री टेम्परेचर रहा। इसी तरह रायपुर में 33.4, मुंगेली में 33.8, महासमुंद में भी 33.8, राजनांदगांव में 33 और जगदलपुर में 31.8 डिग्री तापमान रहा।
जगदलपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री और राजनांदगांव का 5 डिग्री ज्यादा रहा। रविवार को दिनभर धूप निकली रही। नमी जो सुबह 86 प्रतिशत थी, वो शाम होते तक 62 प्रतिशत हो गई।
24 घंटे में कैसा रहा मौसम
रविवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में तेज धूप रही। उत्तर छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग और दक्षिण यानी सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में बादल छाए रहे लेकिन बारिश कहीं भी नहीं हुई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में केवल बलरामपुर जिले के राजपुर में ही 11 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
4 जिलों में हुई औसत से ज्यादा बारिश
बीते दिनों हुई बारिश के बाद प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मानसून का कोटा फुल हो गया है। 1 जून से 17 सितम्बर तक छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में इस सीजन में औसत से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि 9 जिले ऐसे हैं जहां कम बारिश हुई है।

More Stories
Bilaspur railway division की 18 ट्रेनें 22 मई तक रद्द, 20 गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट, 2 के बदले रूट
वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
Chhattisgarh Public Service Commission मेंस परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, 6 जून से शुरू होंगे पेपर