भिलाई
छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक युवक की हत्या की खबर आ रही है। यह युवक वहां पर गदर फिल्म देख रहा था। इस दौरान उसकी हत्या होने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है। हत्या के दौरान उपस्थित युवक के दोस्त से पूछताछ की जा रही है। इधर, हत्या की घटना के बाद शनिवार को स्वजन व भारतीय जनता पार्टी के नेता राजू श्रीवास्तव खुर्सीपार थाने के सामने धरने पर बैठ गए हैं।
दरअसल, यह मामला भिलाई के खुर्सीपार थाना अंतर्गत आईटीआई मैदान का है। जानकारी के अनुसार खुर्सीपार थाना अंतर्गत आईटीआई मैदान में शुक्रवार शनिवार की रात 30 वर्षीय युवक की हत्या हो गई। मृतक का नाम वीरू बताया जा रहा है। वो अपने कुछ दोस्तों के साथ मोबाइल पर गदर फिल्म देख रहा था।

More Stories
नेशनल हाईवे-45 पर छतौना के पास मरम्मत कार्य जारी, मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह चालू
CG में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में, सुरक्षा से लेकर व्यवस्थाओं तक जोर
बस्तर दशहरा की पहली रस्म ‘पाट जात्रा’ संपन्न, शुरू हुआ ऐतिहासिक पर्व का आगाज