रायपुर
सुभाष स्टेडियम में महापौर एजाज ढेबर के द्वारा तीजा-पोरा तिहार महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची हुई थी और महिलाओं के बीच महापौर ढेबर सपत्निक थिरके। महापौर एजाज ढेबर ने इस अवसर पर महिलाओं को साड़ी व श्रृंगार का सामान देकर सम्मान किया।
महापौर ने इस अवसर पर सभी महिलाओं के जीवन में खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि तीजा -पोरा तिहार छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए गर्व का विषय है और यह छत्तीसगढ़ राज्य की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। तीजा-पोरा तिहार में छत्तीसगढ़ की महिलाएं अपने परिवार के साथ आगंतुकों को आत्मसमर्पण और समर्पण का संदेश देती हैं और उनके लिए सुख और समृद्धि की कामना करती हैं।

More Stories
नेशनल हाईवे-45 पर छतौना के पास मरम्मत कार्य जारी, मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह चालू
CG में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम दौर में, सुरक्षा से लेकर व्यवस्थाओं तक जोर
बस्तर दशहरा की पहली रस्म ‘पाट जात्रा’ संपन्न, शुरू हुआ ऐतिहासिक पर्व का आगाज