बिलासपुर
कोयला घोटाले मामले में सलाखों के पीछे बंद रजनीकांत तिवारी की अग्रिम जमानत याचिका पर उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश राकेश मोहन पांडेय की की बेंच ने सुनवाई करने से आज मना कर दिया। माननीय जज द्वारा सुनवाई से इंकार किए जाने के बाद अब यह मामला मुख्य न्यायाधीश की अनुमति से दूसरे बेंच को स्थानांतरित किया जाएगा।
उल्लेखनीय हैं कि कोयला घोटाले के एक प्रमुख आरोपी सूर्यकांत तिवारी के भाई रजनीकांत तिवारी को 2100 करोड़ रुपये के कोल घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें आरोपी बनाया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जो जस्टिस पांडेय की बेंच में सुनवाई के लिए रखा गया था। जस्टिस पांडेय ने इसे सुनने से इंकार कर दिया। इसके पहले इसी प्रकरण में जस्टिस पांडेय सुनील कुमार अग्रवाल व सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका की सुनवाई करने से भी इंकार कर चुके हैं।

More Stories
आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार
जनता की अपेक्षाओं को पूर्ण करना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री गौर