मुंबई
भारतीय नौसेना ने कहा कि उन्हें निजी फर्म द्वारा निर्मित एलएसएएम 16 (यार्ड 126) श्रृंखला का दूसरा बार्ज सौंप दिया गया है। इस दौरान कमोडोर एमवी राज कृष्णा सीओवाई (एमबीआई) उपस्थित रहे। इसके शामिल होने से नौसेना बल की परिचालन प्रतिबद्धताओं को प्रोत्साहन मिलेगा।
मुंबई में सौंपा गया बार्ज
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि 11 गोला-बारूद बार्ज के निर्माण और वितरण का अनुबंध सरकार की 'आत्मनिर्भर भारत' पहल के तहत ठाणे की मै. सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुआ है। मुंबई में सौंपा गया बार्ज भारतीय शिपिंग रजिस्टर (आइआरएस) के वर्गीकरण नियमों के तहत 30 साल की सेवाकाल के लिए बनाया गया है।
नौसेना ने बताया कि स्वदेशी निर्माताओं से प्राप्त सभी प्रमुख और सहायक उपकरण व प्रणालियों के साथ बार्ज रक्षा मंत्रालय की मेक इन इंडिया पहल के तहत बनाया गया है। इधर, इस माह भारतीय वायुसेना को उसका पहला सामरिक सैन्य परिवहन विमान एयरबस सी-295 मिल जाएगा।
वायुसेना को मिलेगा सी-295
यह जानकारी एयरबस इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रेमी माइलार्ड ने दी। वह विमानन क्षेत्र के लिए इंजीनियरों को प्रशिक्षित करने के लिए गतिशक्ति विश्वविद्यालय के साथ एयरबस द्वारा एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

More Stories
8वें वेतन आयोग ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए साझा किया बड़ा अपडेट, बताया पूरा प्लान
त्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 जार,10वीं में 92.10% और 12वीं में 85.11% छात्र पास
जल्दी चाहिए तेजस MK-1A फाइटर जेट, HAL के नए सीएमडी के साथ वायुसेना करेगी बैठक