February 15, 2026

नगमा ने किया दरबार संग शादी का इकरारनामा

मुंबई। बालीवुड स्टार सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिनों जबरदस्त चर्चाओं में है। अब तक दो प्रतिभागी नगमा मिराजकर और नतालिया घर से बाहर हो चुके हैं। घर से बाहर आने के बाद नगमा का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अवेज़ दरबार संग शादी का ऐलान किया है। नगमा ने कहा कि बिग बॉस में जाने से पहले ही उन्होंने और अवेज ने डेटिंग शुरू कर दी थी। दोनों पिछले 9 साल से एक-दूसरे को जानते थे। नगमा ने बताया कि दिसंबर के बाद वह और अवेज़ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। शो से बाहर होते वक्त नगमा ने अवेज़ से कहा था कि वह शादी की तैयारियां शुरू करेंगी। हाल ही में अवेज के चीटिंग की खबरें सामने आई थीं, जिन पर नगमा ने सफाई देते हुए कहा कि उनका रिश्ता भरोसे पर टिका है और मैं शादी की तैयारी कर रही हॅं। बता दें कि अवेज दरबार के पिता और म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार पहले ही बता चुके हैं कि दोनों इस साल शादी करने वाला थे, लेकिन ‘बिग बॉस 19’ की वजह से शादी की तारीख टाल दी गई। अब शो खत्म होने के बाद दोनों शादी करेंगे।

सिद्धार्थ संग रोमांटिक हो रही बिब्बो जान अदिति

नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘हीरामंडी’ में बिब्बो जान के किरदार से छा चुकीं अदिति राव हैदरी और एक्टर सिद्धार्थ ने शादी के एक साल पूरे कर लिए हैं। 17 सितंबर 2025 को दोनों ने अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाई। इस मौके पर अदिति ने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ संग कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं। फोटोज में दोनों एक-दूसरे संग प्यार लुटाते दिख रहे हैं। पोस्ट के साथ अदिति ने लिखा कि-हैप्पी 1 (इन्फिनिटी) अडू-सिद्दू! हर जन्म में एक-दूसरे को पाने के लिए। अदिति और सिद्धार्थ ने पिछले साल 16 सितंबर को बेहद सादगी से शादी की थी। उस वक्त भी उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था कि तुम मेरे सूरज, मेरे चांद और मेरे सभी सितारे हो।