नई दिल्ली। सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर और चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द करने की मांग की है। बता दें कि इससे पहले एक्टे्रस जैकलीन ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी। हाईकोर्ट के फैसले से निराश होकर जैकलीन अब सुप्रीम कोर्ट पहुंची हैं।
इस मामले में हाईकोर्ट की पिछली सुनवाई में ईडी ने साफ कहा था कि विशेष अदालत ने पहले ही चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है, ऐसे में उनकी याचिका बनाए रखने योग्य नहीं है। जैकलीन की तरफ से कोर्ट में पेश हुए उनके वकील ने तर्क दिया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि सुकेश से मिले गिफ्ट्स अपराध से अर्जित धन से खरीदे गए थे। उन्होंने कहा कि जैकलीन को इस मामले में फंसाया गया है, जबकि उनका मनी लॉन्ड्रिंग से कोई लेना-देना नहीं है। एक्ट्रेस जैकलीन का कहना है कि वह इस मामले से बाहर निकलकर अपनी इमेज को साफ करना चाहती हैं, ताकि उनके फिल्मी कॅरियर पर कोई बुरा असर न पड़े।
क्या है मामला
बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर पर बड़े बिजनेसमैन, राजनेताओं और हस्तियों से ठगी करने का आरोप है। इसी मामले में ईडी ने जांच करते हुए पाया कि उसने जैकलीन को करोड़ों रुपए के गिफ्ट दिए, जिनमें महंगी कारें, ज्वेलरी, और डिजाइनर ब्रांड्स शामिल थे। इन्हीं गिफ्ट के चलते जैकलीन का नाम इस मामले से जुड़ा और उनके खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू हुई। अब सबकी निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हैं, कि एक्ट्रेस जेकलीन को इस मामले में राहत मिलेगी या नहीं।

More Stories
मॉनसून ने दी दस्तक: 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी से बंगाल तक झमाझम बरसेंगे बादल
एनएमडीसी ने मनाया पर्यावरण दिवस 2026
बांग्लादेशी घुसपैठियों की वापसी पर बढ़ा तनाव, BGB के इनकार से बॉर्डर पर टकराव जैसे हालात