
इस्लामाबाद। जब दुनिया का प्रत्येक आर्टिफिसियल इंटेलीजेंस (एआई) और औद्योगिक विस्तार-विकास के लिये पूरी ताकत जुटा हुआ है, ऐेसे में पाकिस्तान एक ऐसा देश है, जहां औद्योगिक इकाइयों से ज्यादा मस्जिदें हैं। इकोनॉमिक सेंसस से जो जानकारी सामने आई है, उसके अनुसार पाकिस्तान में मस्जिदें 6,00,000 से ज्यादा हैं, जबकि फैक्ट्री और कारखानों की संख्या मात्र 23,000 हजार है। यह देश का पहला सर्वे है, जो दिखाता है कि पाकिस्तान ने आर्थिक विकास से ज्यादा ध्यान धार्मिक गतिविधियों पर होता है।
सर्वे रिपोर्ट से पता चला है कि पंजाब और कराची में आर्थिक प्रतिष्ठानों और कार्यबल दोनों सबसे ज्यादा हैं। इसमें बताया गया कि पाकिस्तान में 6,00,000 मस्जिदें और 36,000 से ज्यादा धार्मिक मदरसे हैं। इसमें से ज्यादातर पंजाब में हैं। वहीं 6,43,000 छोटी उत्पादन इकाइयों के अलावा केवल 23,000 कारखाने ही देश में हैं। सर्वें में पता चलता है कि पाकिस्तान में कुल 4 करोड़ स्थायी इकाइयों में से 72 लाख रोजगार ढांचे थे, जहां 2023 तक 2.54 करोड़ लोग काम कर रहे थे। कुल 2.54 करोड़ कार्यबल में सबसे बड़ा हिस्सा सेवा क्षेत्र में कार्यरत है, जो 45 प्रतिशत या 1.13 करोड़ है। इसके बाद सामाजिक क्षेत्र का स्थान है, जहां 30 प्रतिशत या 7.6 करोड़ कर्मचारी कार्यरत हैं। पंजाब में सबसे बड़ा कार्यबल है, जहां 1.36 करोड़ कर्मचारी कार्यरत हैं, जो उत्पादन और सेवा दोनों क्षेत्रों में अग्रणी है। सिंध में 5.7 करोड़, खैबर पख्तूनख्वामें 40 लाख और बलूचिस्तान में केवल 1.4 मिलियन कर्मचारी कार्यरत हैं। रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान में अधिकांश व्यवसाय छोटे पैमाने के हैं, जिसमें केवल कुछ ही लोग कार्यरत हैं।
रोजगार के हाल भी अच्छे नहीं
रिपोर्ट में बताया गया है कि 7.1 करोड़ आर्थिक ढांचे 1 से 50 लोगों को रोजगार देते हैं। 51 से 250 लोगों को रोजगार देने वाली फर्मों की संख्या मात्र 35,351 हैं। देश में केवल 7,086 इकाइयां ऐसी हैं जो 250 से अधिक लोगों को रोजगार देती हैं। सर्वें में जिन 72 लाख प्रतिष्ठानों को जियो-टैग किया गया है। उनमें से प्रमुख वर्गीकरणों में 27 लाख खुदरा दुकानें, 188,000 थोक दुकानें, 256,000 होटल और 119,000 अस्पताल शामिल हैं। इसके अलावा, 242,000 स्कूल, 11,568 कॉलेज, 214 विश्वविद्यालय और 19,645 बैंक भी शामिल हैं।
स्कूलों की स्थिति
देश में कुल 242,616 स्कूल हैं, जिसमें से अधिकांश सरकारी हैं, और 11,568 कॉलेज हैं। देश में 214 विश्वविद्यालय, 36,331 मदरसे और 119,789 अस्पताल हैं, जिसमें से अधिकांश निजी क्षेत्र के हैं। पाकिस्तान में अधिकांश संरचनाएं पंजाब में हैं, जहां कुल इमारतों का 58 प्रतिशत हिस्सा है। सिंध में 20 प्रतिशत और उसके बाद खैबर पख्तूनख्वा में 15 प्रतिशत है। बलूचिस्तान में 6 प्रतिशत इमारतें हैं। जबकि इस्लामाबाद में सबसे कम केवल 1 प्रतिशत इमारतें हैं।
More Stories
आईवीएफ प्रक्रिया से पैदा बच्चे स्वस्थ, रोगमुक्त और समझदार होंगे?
गाजा में अकाल के हालात, 5 लाख लोग भुखमरी चपेट में, इजरायल ने कहा-यह गलत है!
ट्रंप ने अपने करीबी सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का राजदूत बनाया