नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तमाम नेताओं मे उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए एक्स पर लिखा, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धाजंली और सादर नमन। राष्ट्र के चौतरफा विकास को लेकर उनका समर्पण और सेवा भाव विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए हर किसी को प्रेरित करने वाला है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, सुशासन के आदर्श प्रतिमान, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। श्रद्धेय अटल जी ने सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। भाजपा की स्थापना से लेकर सशक्त भारत के निर्माण के लिए वे अजीवन संकल्पित रहे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने मूल्य-आधारित राजनीति को आगे बढ़ाते हुए विकास और सुशासन की मजबूत नींव रखी। अटल जी ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने सिद्धांतों और विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया, भले ही इसके लिए उन्हें अपनी सरकार गंवानी पड़ी। उनके नेतृत्व में भारत ने पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण किया और कारगिल युद्ध में दुश्मनों को करारा जवाब दिया। अटल जी के विचार और कार्ये हम सभी को राष्ट्रसेवा के लिये प्रेरित करते रहेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा कि मैं अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने अपना पूरा जीवन एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के संकल्प के साथ समर्पित किया। राष्ट्र उनके इस अभूतपूर्व योगदान को सदैव याद रखेगा।

More Stories
GST कलेक्शन में बड़ा उछाल, सरकार की झोली में आए ₹1.99 लाख करोड़; असम ने चौंकाया
बीच उड़ान IndiGo फ्लाइट का एक इंजन फेल, गोवा में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
मुंबई में महंगाई वाला मंगलवार! दूध से गैस सिलेंडर तक महंगा, ITR पर भी लगेगा जुर्माना