जगदलपुर
छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर शासकीय अधिकारी-कर्मचारी और राजनीतिक से जुड़े 267 लोगो पर जल्द से जल्द निलंबित कर अपराधिक मामला दर्ज कर कारवाही कर जेल भेजने के लिए राज्य सरकार तत्काल निर्णय लेकर मूलनिवासियों का हक दिलाने का विश्वास दिलाए।
छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारक अधिकारी कर्मचारी जिसमे डिप्टी कलेक्टर से लेकर डीएसपी रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं, जिनके लिए रायपुर में नग्न विरोध प्रर्दशन किया गया था। जिसके बाद शासन ने जांच कमेटी बनाकर जांच में 700 में से 267 फर्जी जाति धारक की सूची जारी की गई। लेकिन इनके खिलाफ अभी तक कोई कारवाही नहीं होने से नाराज मूलनिवासियों के द्वारा कमिश्नर के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को जल्द कारवाही के लिए ज्ञापन दिया गया। जिसमें अखिल भारतीय परिसंघ जिला अध्यक्ष सतीश वानखड़े अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष विक्रम लहरें मूलनिवासी भाई पप्पू हरिवशी प्रदीप भारती जिला प्रवक्ता व संयोजक आईटी सेल सुभाष मेश्राम मौजूद थे।

More Stories
कोचिंग सेंटरों में पुलिस की दबिश, फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच
रायपुर में बादलों का डेरा, कल से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; बारिश के आसार बढ़े
हाथी प्रभावित क्षेत्र में 33 केवी लाइन विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, सरकारों और बिजली कंपनी से मांगा जवाब