अम्बिकापुर
जिले में शनिवार को एक बहुत हादसा सामने आया है। ग्राम बकनाकला के कुंदी बांध के निकट कुंए में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई है। इस हादसे की सूचना मिलते ही यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट हो गए थे। वहीं जिसने भी यह खबर सुनी वो हड़बड़ा कर घटना स्थल पहुंचने लगा। इसकी खबर आसपास के ग्रामों में फैली तो शोक की लहर उठ गई। बताया जाता है कि मृत बच्चियों की उम्र 5, 9 और 15 वर्ष है। तीनों बच्चियां नहाने के लिए आई थी और गहरे पानी में चले जाने के कारण तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

More Stories
उपमुख्यमंत्री साव ने एटीआर क्षेत्र के गांवों में लगाई जनचौपाल
दुर्ग में 100 साल पुराने DEO कार्यालय भवन का होगा नवनिर्माण, जल्द शुरू होगा काम
दुर्ग में BSP कार्मिकों का सम्मान, 119 कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिले पुरस्कार