राजनांदगांव
भरोसे के सम्मेलन में शिरकत करने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मल्लिकार्जुन खडगे 8 सितंबर को राजनांदगांव आ रहे है। उनके आने की खबर लगते ही कांग्रेस कार्यकतार्ओं में उत्साह का माहौल है। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। यह सम्मेलन सोमनी क्षेत्र के ककरेल- न ठकुवा में आयोजित किया गया है। जिलाध्यक्ष भागवत साहू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुंचने की पुष्टि करते कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व भरोसे के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

More Stories
कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईःवैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त,
छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी तेज, गोवा और उत्तराखंड मॉडल का होगा अध्ययन
अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय