रायपुर।
छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के अवसर पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने संदेश में डॉ. महंत ने कहा कि-भारतीय सामाजिक व्यवस्था आज सम्पूर्ण विश्व के लिए एक प्रेरणा है। हमारी सामाजिक व्यवस्था में भाई-बहन का रिश्ता एक ऐसा पवित्र रिश्ता है, जिसकी दूसरी मिसाल नहीं है।
रक्षाबंधन का पर्व विशेष रूप से भावनाओं और संवेदनाओं का पर्व है। रक्षा बंधन भाई-बहन के स्नेह, श्रद्धा एवं विश्वास रूपी धागे से बंधा है, इसलिए इसे अपनत्व और प्यार के बंधन से रिश्तों को मजबूत करने का पर्व कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि-रक्षाबंधन सनातन संस्कृति का एक ऐसा श्रेष्ठ उदाहरण है, जो कि सम्पूर्ण विश्व में भारतीय सामाजिक व्यवस्था को एक पृथक पहचान देता है। इस त्यौहार को देश के हर जाति, हर धर्म के लोग बड़े उत्साह से मनाते हैं, जो कि इस पर्व की महत्ता और सर्व-व्यापकता का परिचायक है।

More Stories
छत्तीसगढ़ के सभी 813 हज यात्रियों की स्वदेश वापसी पूरी, अंतिम जत्था मुंबई पहुंचा
बस्तर में सड़कों की सुरक्षा के लिए सख्ती, आयरन केज व्हील वाले ट्रैक्टरों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज माफ