मुंबई
भारतीय नौसेना ने शनिवार को कहा कि उसने अरब सागर में एक मालवाहक जहाज के अपहरण की कोशिश को नाकाम कर दिया है। नौसेना की ओर से कहा गया है कि छह अज्ञात लोगों ने 18 चालक दल वाले मालटा का ध्वज लगे मालवाहक जहाज एमवी रुएन पर कब्जा कर लिया था लेकिन जैसे ही इसकी भनक लगी, भारतीय नौसेना के दल ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। नौसेना के युद्धपोत और समुद्री गश्ती विमान ने शुक्रवार शाम को माल्टा-ध्वज वाले जहाज एमवी रुएन को अपनी निगरानी में ले लिया और उसे समुद्री डाकुओं द्वारा अगवा होने से बचा लिया है। नेवी अभी भी उस जहाज की निगरानी कर रही है।
भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा, "तेजी से प्रतिक्रिया दिखाते हुए, भारतीय नौसेना ने एमवी रुएन का पता लगाने और उसकी सहायता करने के लिए क्षेत्र में निगरानी करने वाले अपने नौसेना समुद्री गश्ती विमान को तुरंत वहां भेज दिया और डकैत रोधी गश्ती पर तैनात अपने युद्धपोत को अदन की खाड़ी में मोड़ दिया। गश्ती विमान 15 दिसंबर की सुबह अपहृत जहाज के ऊपर मंडराने लगा और लगातार अगवा मालवाहक जहाज की निगरानी कर रहा है। अब वह जहाज सोमालिया के तट की ओर बढ़ रहा है।''
बयान में कहा गया है कि नौसेना के युद्धपोत, जिसे समुद्री डकैती रोधी गश्त के लिए अदन की खाड़ी में तैनात किया गया था, ने भी शनिवार तड़के एमवी रुएन को रोका। इस बीच, यूरोपीय संघ के सोमाली समुद्री डकैती रोधी बल ने भी शुक्रवार को कहा कि एक स्पेनिश नौसेना जहाज पूरी गति से माल्टा का ध्वजा लगे वाणिज्यिक जहाज की ओर बढ़ रहा था।

More Stories
भारत पर लगाए आरोप निकले बेबुनियाद! कनाडा पुलिस की जांच ने खोली पूर्व PM ट्रूडो के दावों की पोल
34 करोड़ लोगों के खाते में आएगी बड़ी रकम! सरकार ने बताई तारीख, तुरंत चेक करें अपना अकाउंट
E20 पेट्रोल पर गडकरी का खुला चैलेंज! बोले- ‘एक भी गाड़ी खराब हुई तो नाम बताइए’