प्रयागराज
प्रयागराज एसटीएफ ने इनामी बदमाश पप्पू गंजिया को अजमेर से गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर प्रयागराज लाने की तैयारी है। पप्पू गंजिया 2022 में दर्ज रंगदारी के एक मुकदमे में वांक्षित है। उस पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम रखा था। इस साल फरवरी में पप्पू गंजिया की चल-अचल सम्पत्ति को कुर्क करते हुए उसके करीब डेढ़ करोड़ के मकान पर ताला बंद करके पड़ोसी की निगरानी में दे दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार गंजिया के खिलाफ प्रयागराज के यमुनानगर के नैनी कोतवाली समेत कई थानों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वह नैनी कोतवाली क्षेत्र का मजारिया हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक फरवरी में जब गंजिया की सम्पत्ति कुर्क की गई थी तो उसे पहले से इसकी जानकारी हो गई थी। उसने अपने घर से सारा कीमती सामान पहले ही हटा दिया था।
बताया जाता है कि गंरिया प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ा रहा है। उसके खिलाफ पहला मुकदमा 31 साल पहले वर्ष-1989 में दर्ज हुआ था। वह केस हत्या का था। इसके बाद पप्पू गंजिया के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हुए। उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में कई मामले में दर्ज हैं। 2022 के रंगदारी के एक मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई है। गंजिया के खिलाफ पूर्व में गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।

More Stories
किस्सों का सफरनामा
मित्रता की मिसाल डॉ. शंकर दयाल शर्मा और मेरे पिता
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने किया ‘कोहबर’ पुस्तक का विमोचन