बालिकाओं की शिष्यवृत्ति के लिये 5 करोड़ से अधिक का प्रावधान
भोपाल
प्रदेश में विमुक्त-घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु समुदायों की बालिकाओं को बेहतर शिक्षा देने के लिये विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। विमुक्त-घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु विभाग द्वारा इन समुदायों की बालिकाओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिये 46 कन्या छात्रावासों का संचालन किया जा रहा है। इन छात्रावासों में 2100 बालिकाएँ शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।
कन्या साक्षरता योजना में इन वर्गों की कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को 3 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जा रही है। छात्राओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिये वर्ष 2023-24 में सवा 5 करोड़ रूपये का बजट प्रावधान है।

More Stories
दुर्लभ पैंगोलिन तस्करी मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज
बंदियों की समय पूर्व रिहाई दूसरे बंदियों को भी अच्छे आचरण के लिए करेगी प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
13वीं पश्चिम क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक इंदौर में सम्पन्न