गुवाहाटी
असम को कोकराझार जिले में एक नाबालिग लड़की की बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार रात कहा कि इस आरोप में चार लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। असम पुलिस के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि पीड़िता की मां ने शुक्रवार दोपहर सलाकाती चौकी में दो महीने पुरानी घटना के बारे में शिकायत दर्ज कराई थी।
डीजीपी ने कहा, "उनकी नाबालिग बेटी के साथ लगभग दो महीने पहले दोपहर करीब 3 बजे चंपा नदी के किनारे चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था। लड़की उस समय नहाने गई थी। चारों आरोपियों ने उसे इस मामले के बारे में किसी को न बताने की धमकी दी थी। लेकिन, पीड़िता ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया।'' उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की पहचान की।
डीजीपी ने आगे कहा, "सभी चार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपी नाबालिग हैं। उम्र की जांच की जा रही है।" पुलिस ने कहा कि चूंकि आरोपी भी नाबालिग हैं, इसलिए उनकी पहचान गुप्त रखी जा रही है।

More Stories
बॉलीवुड हस्तियों को धमकी और फायरिंग पर फडणवीस सख्त, बोले- धमकाने वालों के साथ उनके आकाओं को भी ढूंढ निकालेंगे
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 48 घंटे से ज्यादा जेल में रहने पर सरकारी कर्मचारी अपने आप होगा सस्पेंड
फिर से नोटबंदी की तैयारी? चंद्रबाबू नायडू ने 500 और 2000 के नोट बंद करने की उठाई मांग