सुकमा
थाना पुसपाल अन्तर्गत ग्राम तालनार में 6 अगस्त की दरमीयानी रात में धारदार हथियारों से लैस अज्ञात आरोपियों द्वारा गांव के व्यवसायी के घर घुसकर पति-पत्नि पर हमला करके व बंधक बनाकर डरा धमका कर लूट को अंजाम दिया गया। मामले की सूचना पर अज्ञात अपराधियो के विरूद्ध अप.क्र. 20/2023 धारा 394, 450 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर टीम गठीत कर इस घटना के आरोपियों का सुराग उड़िसा के कोरापुट जिले में मिलने पर अपराध में शामिल दो आरोपी 1 घासीराम हरिजन पिता सेलेखा साकिन किरमगुडा व 2 प्रदीप डोगंरी पिता प्रफुल साकिन मौसीपदर, दोनो थाना बीसींगपुर जिला कोरापुट को गिाफ्तार किया गया। पूछताछ में अपने अन्य साथियों के साथ अपराध कारित करना कबूल करने पर कार्यवाही उपरांत आज शनिवार को न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है।

More Stories
बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना