नईदिल्ली
राजधानी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में 13 साल की बच्ची की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गोविंदपुरी इलाके में 4 सितंबर को तुगलकाबाद के बायो-डायवर्सिटी पार्क के पास एक अज्ञात लड़की का शव मिला था। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल की। लड़की की गर्दन पर गला घोंटने के निशान पाए गए। पुलिस जांच के बाद हमने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

More Stories
पर्यटकों के स्वागत के लिये तैयार कूनो नेशनल पार्क कूनो फारेस्ट रिट्रीट ने विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ तैयार की टेंट सिटी
मप्र स्थापना दिवस-सत्तर का मध्यप्रदेश और सात मंजिलें !
ब्रिटिश किंग Charles ने अपने भाई से राजकुमार की उपाधि छीनी