भोपाल। त्योहारों की उमंग, हस्तशिल्प की खुशबू और ग्रामीण हुनर की रंगत से भोपाल हाट परिसर एक बार फिर गुलजार होने जा रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा 20 से 26 अगस्त तक राखी मेला-2026 का आयोजन किया जाएगा। मेले में प्रदेश के विभिन्न जिलों के महिला स्व-सहायता समूह अपने हुनर और उत्पादों का प्रदर्शन करते हुए बिक्री करेंगे। मेले में भोपाल की आकर्षक राखियां व ज्वेलरी, उज्जैन के बांग प्रिंट वस्त्र, देवास के लेदर आइटम, अशोकनगर की प्रसिद्ध चंदेरी साड़ी-सूट, टीकमगढ़ की चादरें, रायसेन के नाइट लैंप व जूट बैग, हरदा की ज्वेलरी एवं वस्त्र, खरगोन के महेश्वर साड़ी-सूट, मंदसौर की मीनाकारी ज्वेलरी और छतरपुर के मिट्टी के बर्तन, तवे, कढ़ाई व टेराकोटा उत्पाद विशेष आकर्षण रहेंगे। साथ ही मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां भी होंगी। मेला प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा।

More Stories
भारत में इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर बाजार में उतरेगी VinFast, 30 से ज्यादा शहरों में खोलेगी शोरूम
Railway Bonus 2026: क्या कर्मचारियों को मिलेगा ₹41 हजार का बोनस? रेलवे बोर्ड ने बताई सच्चाई
Bajaj Finance FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में 0.40% तक बढ़ोतरी, सीनियर सिटीजंस को 8.15% रिटर्न