कांकेर। हल्बा चौकी में मोर्चा ड्यूटी में तैनात सीएएफ जवान के आत्महत्या मामले में कांकेर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कांकेर डीएसपी अनुराग झा ने बताया कि जवान को भिलाई को रहने वाली उसकी पूर्व परिचित महिला द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था।
कांकेर के हल्बा चौकी में मोर्चा ड्यूटी में तैनात सीएएफ जवान के आत्महत्या मामले में कांकेर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। कांकेर डीएसपी अनुराग झा ने बताया कि जवान को भिलाई को रहने वाली उसकी पूर्व परिचित महिला द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा था। जिससे परेशान होकर जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी थी।
ब्लेकमैल का कारण जवान का फोटो महिला के पास था। जिसे वायरल कर बदनाम करने की धमकी लगातार महिला द्वारा दी जा रही थी। यही नहीं महिला जवान से पैसे भी लगातार ले रही थी। महिला से परेशान होकर जवान ने 16 सितम्बर को अपने सर्विस रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड में जेल भेज दिया है। गौरतलब हो कि जवान धमतरी जिले के रुद्री थाना अंतर्गत का रहने वाला था। जवान का नाम चंद्रशेखर यादव है, जो 15वी वाहनी बीजापुर बी कंपनी में पदस्थ थे।

More Stories
अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त
भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्गों के काम मार्च-2027 तक होंगे पूरे
सैनिक स्कूल अंबिकापुर में आधुनिक पीवीसी बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच