हांगझोउ
भारत की स्टार महिला गोल्फर अदिति अशोक ने एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया। उन्होंने रविवार (एक अक्तूबर) को रजत पदक पर कब्जा किया। अदिति एशियाई खेलों के इतिहास में कोई भी पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। टूर्नामेंट के इस संस्करण में गोल्फ में भारत का यह पदक है। वह स्वर्ण जीतने से जरूर चूक गईं, लेकिन उन्होंने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करा ली।
अदिति महिला गोल्फ स्पर्धा के आखिरी दिन रविवार को अपनी लय बरकरार नहीं रखी सकीं और 73 का निराशाजनक कार्ड खेलकर रजत पदक अपने नाम किया। अदिति के पास तीसरे दौर के बाद तालिका में शीर्ष पर सात शॉट की बड़ी बढ़त थी। उन्होंने एक बर्डी के मुकाबले चार बोगी और एक डबल बोगी कर के इस बढ़त को गंवा दिया और दूसरे स्थान पर खिसक गईं। अदिति स्वर्ण पदक से चूक गईं लेकिन दो बार की इस ओलंपिक खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। वह टोक्यो ओलंपिक में भी मामूली अंतर से पिछड़ कर चौथे स्थान पर रही थीं।

More Stories
RCB 155 पर ऑलआउट, अरशद-होल्डर की घातक गेंदबाज़ी
नडे टीम से बाहर हो सकते हैं ऋषभ पंत, संजू सैमसन को मिल सकता है मौका
गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीता टॉस