राजनांदगांव
छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव जिले से खुज्जी से कांग्रेस विधायक छन्नी साहू पर चाकू से हमला किया गया है। नशे में धुत्त युवक ने ये हमला किया ह। इस हमले में विधायक को हाथ में चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बताया जा रहा है कि विधायक छन्नी साहू एक कार्यक्रम में जोंधारा गांव गई हुई थी। जहां युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक हमला करने वाले आरोपित का नाम खेमचंद सिन्हा बताया जा रहा है।
दरअसल, जिले के डोंगरगांव से लगे ग्राम जोंधरा में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची खुज्जी विधायक छन्नी साहू पर एक युवक ने चाकू से जानलेवा हमला किया है। इस हमले में विधायक छन्नी के दाएं हाथ की कलाई में चोट लगी है। विधायक के पीएसओ और ग्रामीणों ने नशे में धुत्त युवक को पकड़ लिया है। घटना रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। जब विधायक जोंधरा गांव में महिला सामुदायिक भवन और प्राइमरी स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए भूमिपूजन कर मंच पर बैठी थी। तभी नशे में धुत्त गांव में रहने वाला युवक खेमचंद सिन्हा मंच के पीछे आया और विधायक पर पीछे से ही गले में हमला करने का प्रयास किया।

More Stories
जीजामगांव के नवीन आईटीआई में शुरू हुआ ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल’ ट्रेड; युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
CM हाउस में हरेली की धूम, सजे कृषि उपकरण; राउत नाचा पर थिरके मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय