भोपाल
आज दिनांक 28 अगस्त 2024 को योगेन्द्र बघेल ने भोपाल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (ए.डी.आर.एम.) का कार्यभार निवर्तमान ए.डी.आर.एम. योगेश कुमार सक्सेना से ग्रहण किया। इस पद पर नियुक्ति से पूर्व, आप रेल विकास निगम लिमिटेड में ग्रुप जनरल मैनेजर (इलेक्ट्रिकल), भोपाल के पद पर कार्यरत थे।
श्री बघेल भारतीय रेल सेवा इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (IRSEE) के 1997 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी रेल सेवा की शुरुआत वर्ष 2000 में दक्षिण रेलवे के पालघाट मंडल में सहायक मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी) के पद से की थी।
श्री बघेल ने प्रतिष्ठित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भोपाल से विद्युत इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। योगेन्द्र बघेल की अपर मंडल रेल प्रबंधक, भोपाल मंडल के पद पर नियुक्ति पर मंडल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी और हर्ष व्यक्त किया है।

More Stories
एमपी में 27% ओबीसी आरक्षण पर हाईकोर्ट में सुनवाई तेज, पक्ष-विपक्ष की याचिकाएं अलग करने के निर्देश
एमपी में राजनैतिक नियुक्तियों में ज्योतिरादित्य सिंधिया का बढ़ा दबदबा, 5 समर्थकों को दिलाए बड़े पद
गौतम अडानी के साथ कमलनाथ और मुख्यमंत्री यादव की जुगलबंदी, छिंदवाड़ा में न्यूक्लियर पॉवर प्लांट प्लान