भोपाल
नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा है कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिये योग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर प्रतिदिन नियमित रूप से योग करने से मानसिक तनाव से मुक्त रहने के साथ-साथ व्यक्ति निरोगी भी बना है। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 सतना के मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इस मौके पर उन्होंने राज्य सरकार की रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना के श्रीअन्न संवर्धन अभियान के शुभारंभ अवसर पर मिलेट (मोटा अनाज) आधारित कृषि अन्न प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस मौके पर सांसद श्री गणेश सिंह, महापौर योगश ताम्रकार और स्थानीय कर्मचारी-अधिकारी भी मौजूद रहें।

More Stories
MP में 29 मार्च से 3 दिन की बारिश का अलर्ट, भोपाल-उज्जैन सहित 40 जिलों में आंधी भी हो सकती है
सांदीपनि स्कूल के रिजल्ट से मचा भूचाल, 332 में से 245 छात्र फेल, प्रिंसिपल को जारी नोटिस
पीएम की मिमिक्री करने वाले शिक्षक के सस्पेंशन पर कोर्ट की रोक, अधिकारियों को कहा- दबाव में कार्रवाई न करें