मुंबई
सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म ‘योद्धा’ के मेकर्स ने 13 हजार फीट की ऊंचाई पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक टीजर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। इसमें प्रोफेशनल स्काई डाइवर्स दुबई के पाम आइलैंड के ऊपर फिल्म का पोस्टर लॉन्च करते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह पहली बार है जब किसी बॉलीवुड फिल्म का पोस्टर 13 हजार फीट की ऊंचाई पर लॉन्च किया गया।
मेकर्स अब 19 फरवरी को फिल्म का टीजर रिलीज करेंगे। फिल्म ‘योद्धा’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशी खन्ना पहली बार साथ नजर आएंगे। यह एक एक्शन फिल्म है जिसके करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। वहीं इसे सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म पहले पिछले साल 7 जुलाई को रिलीज होने वाली थी।
इसके बाद मेकर्स ने इसे 8 दिसंबर को रिलीज करने का प्लान किया था पर तब भी यह रिलीज नहीं हो पाई। अब यह फाइनली इस साल 15 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म की कहानी हाइजैक हुए प्लेन से यात्रियों को बचाने वाले एक कमांडो की है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं दिशा और राशी भी इसमें एक्शन करती नजर आ सकती हैं।

More Stories
टाइगर श्रॉफ की एक झलक पाने पहुंचे फैन को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती; घर पर गर्भवती पत्नी कर रही इंतजार
कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर नहीं मिला बाथरूम
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 16 घंटे में 954 किमी भागे आरोपी