भोपाल.
हाल ही में दूरदर्शन ने अपने लोगो का रंग बदल लिया है। इसको लेकर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों केंद्र सरकार पर दूरदर्शन का भगवाकरण करने का आरोप लगाया है। वहीं अब इसको लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस और वामपंथी सोच पर शर्म भी आती है और हंसी भी आती है, नाराजगी भी है। अब भगवा रंग के ऊपर कांग्रेस को आपत्ति है।
वामपंथी और विरोधी दल को ये समझ नहीं आता है कि भगवा हमारा त्याग और वैराग्य का प्रतीक है। सूर्य संस्कृति का वाहक है। सीएम ने कहा कि अब भगवा रंग का ऐसा विरोध है तो वो कांग्रेस अपने झंडे में भगवा रंग हटाकर दिखा दे। पूरी सनातन संस्कृति, हिंदू संस्कृति को अपमानित करने का काम करते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस इसके लिए क्षमा प्रार्थी रहेगी। दूरदर्शन का लोगो में सफेद की जगह नारंगी रंग आया, भगवा रंग आया, यह त्याग का प्रतीक है।
राहुल गांधी के दौरे पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आज मध्य प्रदेश दौरे पर भी मोहन यादव ने तंज कसा है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मोहन यादव ने कहा कि शुरू से कांग्रेस और राहुल गांधी की सोच के लिए चिंता होती है। वो सदैव सेना के पराक्रम पर प्रश्न उठाते हैं, अग्निवीर योजना पर प्रश्न उठाते हैं। उनकी सोच देश को दुर्भाग्यपूर्ण व्यवस्था में ले जाती है।’

More Stories
नौरादेही में टाइगर और चीता सुरक्षा के लिए पूर्व सैनिक होंगे जिम्मेदार, वन अपराध पर लगाम
MP बिजली विभाग की नई सुविधा: अब घर बैठे ऑनलाइन कर सकेंगे ट्रांसफर आवेदन
सागर में ट्रैफिक सुधार: भोपाल-इंदौर बसों का रूट बदला, 8 मई से नया मार्ग लागू