नई दिल्ली
Xiaomi Band 8 Pro को चीनी मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इस बैंड को 14 अगस्त को Xiaomi मिक्स फोल्ड 3 और Xiaomi Pad 6 Max के साथ लॉन्च किया जाएगा। स्क्वायर डायल डिजाइन के साथ इसमें 1.74 इंच की स्क्रीन होगी। यह डिवाइस कई स्पोर्ट फीचर्स को सपोर्ट करेगी। बता दें कि Xiaomi Band 8 Pro को चीन में 14 अगस्त शाम 7 बजे लॉन्च किया जाएगा जो भारतीय समयानुकसार शआम 4:30 बजे होता है। इस बैंड में क्या-क्या खासियतें होंगी चलिए जानते हैं यहां। साथ ही जानेंगे इसकी संभावित कीमत।
संभावित फीचर्स:
Xiaomi Band 8 Pro को स्क्वायर डायल डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इस वॉच का डिजाइन एप्पल वॉच की तरह होने की उम्मीद है। इसकी डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज हो सकता है। साथ ही इसमें 1.74 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। बता दें कि Xiaomi Mi Band 7 Pro में 1.64 इंच स्क्रीन दी गई थी और और नए वर्जन में बड़ी स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा, इस वॉच में हार्ट रेट मापी जा सकेगी। इसमें म्यूजिक भी चलाया जा सकेगा।
संभावित कीमत:
Xiaomi Band 8 Pro की कीमत को ग्लोबल मार्केट में आधिकारिक रूप से बताया गया था। इस वॉच के वैनिला मॉडल की कीमत CNY 239 (लगभग 2,800 रुपये) होगी। यह शुरुआती कीमत होने की उम्मीद है। इसकी कीमत बैंड 8 से ज्यादा होगी।
बता दें कि Xiaomi Band 8 में 1.62 इंच AMOLED डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसमें 192 x 490 पिक्सल रिजोल्यूशन दिया गया है। साथ ही 150 से ज्यादा ट्रेनिंग मोड्स समेत SpO2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और पीरियड साइकल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 5 एटीएम वॉटर रेस्सिटेंट रेटिंग गई है। इसमेंल 190mAh की बैटरी मौजूद है।

More Stories
दुश्मन को हराना है तो अपनाएं चाणक्य की ये 7 रणनीतियां, बिना बोले भी जीत सकते हैं हर लड़ाई
Xiaomi 17T भारत में लॉन्च से पहले चर्चा में, कीमत और फीचर्स लीक
हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए बेस्ट ऑप्शन? जानिए Dylect NutriPro Slow Press Juicer का रिव्यू