धार
धार की ऐतिहासिक भोजशाला में सात सप्ताह यानी 42 दिन में सर्वे करके एएसआइ को अपनी रिपोर्ट हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ के समक्ष प्रस्तुत करनी है। सर्वे के 35 दिन हो चुके हैं। आज 36 वें दिन भी सर्वे अलसुबह आरंभ कर दिया गया है।
शुक्रवार को 36वें दिन का सर्वे चल रहा है। चूंकि प्रत्येक शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोग जुमे की नमाज अदा करते हैं। ऐसे में अल सुबह से दोपहर 12 बजे तक ही सर्वे होने का अनुमान है। खोदाई में कुछ नई जानकारी सामने आ सकती है।
उल्लेखनीय है कि कल भोजशाला के भीतरी व बाहरी परिसर में सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान भोजशाला के बाहरी परिसर में उत्तर और दक्षिण-उत्तर दिशा में लेवलिंग की गई।
इसके साथ ही मिट्टी हटाने का काम भी किया गया। दरगाह परिसर में केमिकल ट्रीटमेंट का काम भी किया गया है। सर्वे के दौरान भोजशाला के भीतरी परिसर में दीवारनुमा संरचना मिली है।
जानकारी मिली है कि ये तीनों दीवारें एक-दूसरे से जुड़ी हैं। अब खोदाई में यह दीवारनुमा संरचना के बारे में पता लगाया जाएगा। आधुनिक मशीनों का भी सर्वे में उपयोग किया जा सकता है।

More Stories
उज्जैन में एक्शन मोड में CM मोहन और केंद्रीय मंत्री खट्टर, कई विभागों की होगी हाई लेवल समीक्षा
NEET परीक्षा के लिए MP में कड़े इंतजाम, सेंटरों पर जैमर-CCTV; भोपाल, इंदौर और रतलाम के बीच स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
विश्व सिकल सेल दिवस पर राष्ट्रपति का बड़ा बयान, बोलीं—स्क्रीनिंग लक्ष्य समय से पहले हुआ पूरा; MP की सराहना