अमरपाटन
लाडली बहना योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा अपने प्यारी बहनों के लिए 10 जून को शाम 6 बजे ₹1000 उनके खाता में डाला गया। जिससे सभी प्यारी बहनों का चेहरा पूरी तरह से खिलखिलाते हुआ नज़र आया। अभिषेक निगम अमरपाटन ने बताया कि शाम 6 बजे जैसे ही माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लोगों के खाते 1000 भेजा गया। तभी शाम 6:30 बजते ही महिला वर्ग का कियोस्क सेन्टर में भीड़ लगना शुरू हो गया। महिलाओं में खुशी की लहर देख कियोस्क संचालक भी उनका साथ देते हुए उनके खातों से 1000 रुपए निकालकर बराबर देते नजर आए। महिलाओं ने शिवराज सिंह चौहान को आशीर्वाद दिया।

More Stories
टीईटी 2018 पास अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट से झटका, 7 साल बाद नियुक्ति की याचिका खारिज
कुबेरेश्वर धाम में पं. प्रदीप मिश्रा ने किया होलिका दहन, शहरभर में सौ से अधिक होलिकाओं का जलना
जबलपुर हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव और खाद्य मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव को किया तलब, जानें क्या है मामला