नई दिल्ली.
एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि भारतीय थल सेना, नौसेना और भारतीय वायु सेना की 12 बहादुर महिला अधिकारियों की टुकड़ियों ने सितंबर में होने वाली वैश्विक जलयात्रा प्रतियोगिता की तैयारी के लिए यात्रा की। तीनों सेनाओं थल, वायु और जल सेना की महिला टुकड़ियों ने दिखा दिया कि वो किसी से कम नहीं हैं।
अरब सागर में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में करीब चार सप्ताह की कठिन जलयात्रा को सफलतापूर्वक पूरा कर सभी महिला चालक दल घर लौट रहे हैं। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि भारतीय थल सेना, नौसेना और भारतीय वायु सेना की 12 बहादुर महिला अधिकारियों की टुकड़ियों ने सितंबर में होने वाली वैश्विक जलयात्रा प्रतियोगिता की तैयारी के लिए यात्रा की।
27 दिनों तक चली
उन्होंने बताया कि चालक दल के सदस्यों ने कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग के आर्मी एडवेंचर विंग और आर्मी एक्वा नोडल सेंटर के बैनर तले अपनी यात्रा शुरू की। यह जलयात्रा 27 दिनों तक चली। इस दौरान महिला टुकड़ियों ने समुद्र में उत्पन्न कठिन परिस्थितियों में अपने धीरज और कौशल का परीक्षण किया।

More Stories
तमिलनाडु के विकास के लिए PM मोदी का बड़ा भरोसा, ₹13 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
Starlink विवाद पर निशिकांत दुबे का एलन मस्क को जवाब, बोले- देश की सुरक्षा से समझौता नहीं
भारत में हर 5 में से 1 लड़की की शादी 18 साल से पहले, बाल विवाह खत्म करने की राह में बड़ी चुनौती