रायपुर
अंबिकापुर विधानसभा सीट से चौथी बार टिकट मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया कि मैं कांग्रेस हाईकमान का बेहद आभारी हूं। हमने पांच साल पहले जो काम शुरू किया था उसे जारी रखने की कोशिश करेंगे। नई चीजें करनी होंगी और इन सभी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए हम अवसर मांगेंगे।
उल्लेखनीय हैं कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद वर्ष 2008 में अंबिकापुर विधानसभा सीट का परिसीमन हुआ और अजजा से यह सीट सामान्य हुई। पहली बार 2008 में सिंहदेव पहली बार चुनाव लड़े और भाजपा के अनुराग सिंहदेव ने कड़ी टक्कर दी थी। मात्र 900 मतों से टीएस सिंहदेव चुनाव जीते थे। 2013 में सिंहदेव की स्थिति सुधारी और 20 हजार मतों से जीते और छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बने। इसके बाद 2018 के चुनाव में टीएस सिंहदेव ने बड़ी जीत दर्ज की और तीसरी बार भाजपा के अनुराग सिंहदेव को 40 हजार मतों से हराया। भाजपा ने अभी अंबिकापुर से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

More Stories
09 मई को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन, लम्बित मामलों का होगा निराकरण
मोर गांव – मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
बांग्लादेशी घुसपैठ पर सख्ती की तैयारी, डिप्टी CM विजय शर्मा बोले- रोकने के होंगे पुख्ता इंतजाम