अनूपपुर
जिले के अंतिम छोर से लगे बरतराई अंतर्गत देसी व अंग्रेजी शराब की अवैध बिक्री थमने का नाम नहीं ले रहा है! ऐसा लगता है कि आबकारी विभाग की मौन सुकृति के कारण गांव गली मोहल्ले में इन दोनों हो रही हैअवैध पैकारी,रामनगर थाना अंतर्गत लगे गांव आमाडाड,खोढरी, फूलवारीटोला, सेमरा, झिरिया टोला जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध पैकरी ठेकेदार की गुर्गों द्वारा दिनदहाड़े की जा रही है!
जिसे रोकने में जिले आबकारी विभाग व क्षेत्रीय थाना प्रभारी नाकाम साबित हो रहे हैं! इन गांवो में पर्याप्त मात्रा में अवैध शराब मिलने से गांव का माहौल दूषित हो रहा है !आए दिन गांव में लड़ाई झगड़ा गाली गलौज का माहौल देखने को मिलता है! यदि समय रहते हैं इस पर रोक ना लगाई गई तो क्षेत्र में माहौल खराब होगा! और कभी बड़ी दुर्घटना होने की संभावनाएं बनी रहे इस अवैध गोरख धंधे को आए दिन समाचार पत्र के माध्यम से प्रकाशित होना दिखाई जा रहा है इसके बावजूद भी ठेकेदार के गुरुगो को के द्वारा अवैध कमाई करने की चक्कर में लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है! यदि अवैध गोरख धंधे को रोक नहीं लगाई गई तो कभी बड़ी दुर्घटना होने का इंतजार कर रही है क्या?

More Stories
राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन में मध्यप्रदेश ने हासिल की बहुआयामी उपलब्धियां : राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु
90 डिग्री ब्रिज के बाद भोपाल का नया ‘कमाल’, फुटपाथ बना दिया लेकिन पहुंचने का रास्ता ही नहीं छोड़ा
Monsoon 2026: मानसून से पहले उमस का कहर, बैतूल में 90% और भोपाल में 64% ह्यूमिडिटी; IMD का अलर्ट जारी