सूरत
बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कभी अपने बयान को लेकर तो कभी उनकी सभा में जुटने वाली भीड़ की वजह से। बिहार के बाद अब वह गुजरात में दरबार लगाने वाले हैं। इस बीच सूरत के एक व्यापारी ने उन्हें 'डायमंड चैलेंज' दिया है। उनका कहना है कि यदि धीरेंद्र शास्त्री ने चैलेंज को जीत लिया तो करोड़ों के हीरे उनके कदमों में समर्पित कर देंगे। अभी बागेश्वर धाम की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।
सूरत के हीरा कारोबारी जनक बाबारिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए धीरेंद्र शास्त्री को चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि 26-27 मई को सूरत में लगने जा रहे दरबार में वह मंच पर चमत्कार दिखाने की चुनौती देंगे। उन्होंने कहा, 'मैं 500 से 700 कैरेट के पॉलिश्ड डायमंड एक पैकेट में बंद करके ले जाना चाहता हूं। यदि बाबा कह देंगे कि इसमें हीरों की संख्या कितनी है तो मैं उनके चमत्कारिक शक्ति को स्वीकार कर लूंगा और वह पैकेट बाबा के चरणों में समर्पित कर दूंगा।'
खुद को अंधविश्वास के खिलाफ काम करने वाला बताते हुए बाबरिया ने कहा कि वह दरबार में चमत्कार और अंधविश्वास जैसी चीजों का विरोध करेंगे। उन्होंने अपनी टीम के साथ दरबार में पहुंचने का ऐलान करते हुए कहा कि वह कलेक्टर को याचिका देकर अपील करेंगे कि कार्यक्रम को ना होने दिया जाए। इससे पहले एक बैंक के सीईओ और अहमदाबाद के एक डॉक्टर ने भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चैलेंज दिया था। महाराष्ट्र में भी बागेश्वर धाम के प्रमुख को चुनौती दी गई थी।

More Stories
अलकनंदा बेसिन में 131 ग्लेशियल झीलें, बद्रीनाथ पर मंडरा रहा खतरा
भारत पर सुपर अल-नीनो का खतरा! जानलेवा गर्मी से 15,800 अतिरिक्त मौतों का अनुमान
एनएमडीसी द्वारा सरकारी विद्यालयों के विद्याथियों के लिए हिंदी निबंध लेखन एवं हिंदी वाक् प्रतियोगिताओं का आयोजन