मुंबई
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान पर इन दिनों फैंस खूब नजर रख रहे हैं। वो कहां जा रहे हैं, क्या कर रहे हैं, किससे मिल रहे हैं…। ऐसा इसलिए, क्योंकि जबसे उनके घर (गैलेक्सी अपार्टमेंट) के बाहर फायरिंग हुई, तबसे ही फैंस उनकी सुरक्षा को लेकर परेशान रहने लगे हैं। पर भाईजान इन धमकियों को ठेंगा दिखाकर अपने काम में व्यस्त हैं। दुबई के बाद अब वो लंदन पहुंच गए हैं, जहां वेम्बली स्टेडियम के अंदर ब्रिटेन के ब्रेंट नॉर्थ निर्वाचन क्षेत्र से सांसद बैरी गार्डिनर के साथ वो पोज दे रहे हैं।
बैरी गार्डिनर ने एक्स पर सलमान खान के साथ फोटोज शेयर की हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'टाइगर जिंदा है और लंदन में है।' उन्होंने ये भी बताया कि वेम्बली (फुटबॉल स्टेडियम) में सलमान का स्वागत करके उन्हें बहुत खुशी हुई।
मालूम हो कि ईद के बाद 14 अप्रैल की सुबह सलमान के घर पर दो बदमाशों ने फायरिंग की और फरार हो गए। इन बदमाशों को अरेस्ट कर लिया गया। सूरत की तापी नदी से उस गन को भी बरामद कर लिया गया, जो बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के बाद फेंक दी थी। इसके अलावा अभी मामले की जांच चल रही है। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि अब शूटर्स की जमानत मुश्किल है। साथ ही अनमोल बिश्नोई पर भी शिकंजा कसेगा, जिसने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान को 'सिकंदर' फिल्म में देखा जाएगा। ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसके लिए सलमान ने साउथ के फेमस डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस से हाथ मिलाया है। इसके अलावा उनकी 'टाइगर वर्सेस पठान' और 'द बुल' से जुड़े अपडेट्स का भी फैंस इंतजार कर रहे हैं।

More Stories
पोल्का डॉट साड़ी में तमन्ना ने दिखाया कमाल, ब्लाउज ने 70 के दशक के ग्लैमर को नया रूप दिया
AI ने ‘बैटमैन’ Val Kilmer को फिर किया जिंदा, मौत के 1 साल बाद नई फिल्म में वापसी!
‘धुरंधर 2’ का जलवा: पाकिस्तान में पाइरेटेड वर्जन देख मची हलचल, भारतीयों ने लिए मजे