रायपुर
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड के शासकीय स्कूल में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे, तभी प्राथमिक अभ्यास शाला में बच्चों को पढ़ते देख खुद को रोक नहीं पाए और कक्षा में पहुंच गए। कक्षा में पहुंचकर उन्होंने बच्चों से पूछा-किस विषय की पढ़ाई कर रहे हो? बच्चों ने उत्सुकता के साथ बताया गणित की।
बच्चों के इस जवाब से प्रभावित होकर कलेक्टर डॉ सिंह ने चाक उठाया और ब्लैक बोर्ड में परिमाप व क्षेत्रफल का फामूर्ला पढ़ाने लगे। बच्चों की पढ़ाई के प्रति रूचि देखकर कलेक्टर प्रसन्न हुए और उनसे अन्य विषयों के पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एसपी श्री संतोष सिंह ने बच्चों से पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और कुछ प्रश्न भी पूछे, बच्चों द्वारा सही जवाब देने पर उनकी सरहाना की।

More Stories
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
महतारी वंदन योजना से प्रेमिन के सपनों को मिले पंख, सिलाई मशीन बनी आत्मनिर्भरता का आधार
पीएम किसान सम्मान निधि बनी मेघमणि साहू की खेती का सहारा, बीज-खाद और कृषि कार्यों के खर्चों में मिली राहत