नई दिल्ली
बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री अपने अंदाज और बयानों की वजह से अकसर चर्चा में रहते हैं। अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उन्होंने ट्रोल भी कर रहे हैं। दरअसल वह 15 अगस्त के मौके पर हैदराबाद में तिरंगा यात्रा निकालने की जानकारी दे रहे थे। बात करते हुए वह 15 अगस्त को गणतंत्र दिवस बता गए। इसके बाद लोगों ने उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
क्या कह रहे थे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
वह कह रहे थे, भगवान सीता राम कि कृपा से 2023 के गणतंत्र दिवस के पावन पर्व 15 अगस्त को प्रतःकाल 10 बजे तिरंगा यात्रा बेगमबाजार, छतरी, भाग्यनगर हैदराबाद में, मेरे प्रिय लड्डू यादव और उनकी सेना द्वारा उत्सव कराया जा रहा रहा है। उसमें हम एक घंटे के लिए आ रहे हैं। उनकी इस बात में गलती यही हुई कि 15 अगस्त को गणतंत्र दिवस बोल गए। जबकि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है।
उनका यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट भी करने लगे। एक यूजर ने कहा, ये हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं और ये नहीं पता कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस होता है। एक अन्य यूजर ने कहा, पर्चा गलत निकल आया होगा। वहीं कई लोगों ने धीरेंद्र शास्त्री का पक्ष लिया और कहा कि इस तरह की इंसानी गलती किसी से भी हो सकती है। इसपर इतना बवाल करने की क्या जरूरत है।
बता दें कि भगत सिंह युवा सेना के अध्यक्ष लड्डू सिंह का कहना है कि हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा निकाली जाती है। इस बार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अकसर अपने मंचों से हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता कमलनाथ भी उनके पास पहुंचे थे जिसके बाद अपनी पार्टी में ही उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा।

More Stories
Solar Eclipse 2026: क्या इस साल लगेगा सूर्य ग्रहण? जानें 2027 के पहले ग्रहण की तारीख
राजधानी एक्सप्रेस से रेलवे की रोज कितनी होती है कमाई? आंकड़े जानकर रह जाएंगे हैरान
₹50,000 करोड़ के कर्ज में डूबी सरकारी कंपनी, सरकार 40 संपत्तियां बेचकर जुटाएगी 9,000 करोड़