मेदिनीपुर
संदेशखाली में ईडी टीम को निशाना बनाए जाने के बाद अब पूर्व मेदिनीपुर के भूपतिनगर में केंद्रीय एजेंसी एनआइए की टीम पर हमला किया गया। कलकत्ता हाई कोर्ट के निर्देशानुसार एनआइए टीम शनिवार को जांच के लिए पहुंची थी। आरोप है कि जांचकर्ताओं की कार में तोड़फोड़ की गई।
एनआइए ने दावा किया कि दो व्यक्ति को पूछताछ के लिए ले जाते समय उन पर हमला किया गया। एनआइए के अधिकारी इलाके में हुए विस्फोट की जांच के लिए भूपतिनगर गए थे।
जब एनआइए दो लोगों को पकड़कर ले जा रही थी, उसी समय ग्रामीणों ने दोनों की रिहाई की मांग करते हुए एनआइए की गाड़ी को घेर लिया और कार पर हमला कर दिया। खबर है कि एनआइए के दो अधिकारियों को चोट लगी है।

More Stories
MEA के एक्शन से मची खलबली: अवैध बांग्लादेशियों को खदेड़ने का प्लान
ममता बनर्जी का दांव पड़ा उल्टा, राज्यपाल ने भंग की बंगाल विधानसभा
ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ: भारत ने 13 पाकिस्तानी एयरक्राफ्ट और 11 बेस तबाह किए, सेना ने दिया खुलासा