भोपाल
जल्द ही विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो सकती है। ऐसे में भोपाल जिले में दर्ज करीब 10 हजार गन लाइसेंसधारियों के हथियारों को जमा करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। थानों में और गन डीलर्स के यहां ये हथियार जमा किए जाएंगे। सिर्फ विशेष परिस्थिति में चुनिंदा लोगों को अनुमति लेकर गन रखने की अनुमति होगी। कलेक्टर आशीष सिंह जिले के शस्त्र धारकों की समीक्षा और कार्यवाही के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन कर दिया है।

More Stories
प्रधानमंत्री के संसद भवन स्थित कार्यालय में की शिष्टाचार भेंट
सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीक है गुड़ी पड़वा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर में हुई दुर्घटना की जांच के दिए गए हैं निर्देश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव