भोपाल
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की सभी बहनों को रक्षा-बंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि हमारा मध्यप्रदेश महिला सशक्तिकरण में निरंतर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निरंतर प्रयासों से प्रदेश में बेटियाँ अब वरदान बन गई है।
मंत्री सिलावट ने प्रदेश के सभी निवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं कि यह रक्षा-बंधन उनके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आये। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि प्रदेश के विकास में सभी सरकार के साथ मिल कर प्रयास करें और प्रदेश को विकसित राज्य बनाएँ।

More Stories
भोपाल नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, टैक्स वसूली में लापरवाही पर 38 अधिकारियों की सैलरी रोकी
भारतीय सिंधु सभा एवं सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान 9 अगस्त को आयोजित
प्रदेश में 1 से 15 अगस्त तक आयोजित हो रहा विशेष स्वनिधि पखवाड़ा