खजुराहो
मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी की परियोजना क्रियान्वयन इकाई द्वारा शासकीय कन्या माध्यमिक शाला खजुराहो में वाटर आडिट गतिविधि का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को जल के मह्त्व एवं जल बचाने तथा सदुपयोग के बारे मे बताया गया, साथ ही नगर वाटर सप्लाई करने के लिए किए जा रहे कार्यो के बारे मे जानकारी दी गई lतथा छात्रों के द्वारा नगर में रैली निकाली गई l
ग्राम खजवा में नव निर्मित पेयजल आपूर्ति की परियोजना से रूबरू कराने हेतु छात्र/छात्राओं को जल शोधन संयंत्र का भ्रमण कराया गया ,वंहा पर छात्राओं/ छात्रो को जल शोधन यंत्र के बारे मे चरणबद्ध तरीके से विस्तार से जनकारी प्रदान की गई l इस अवसर पर सामुदायिक विकास अधिकारी महेश चौरसिया,सदफ खान पर्यावरणीय इंजीनियर, उप यंत्री योगेन्द्र शर्मा एवं शाला के प्राचार्य तिवारी जी, साथ ही शाला के स्टाफ के साथ साथ परियोजना से जुड़े हुए सभी लोग मौजूद रहे l

More Stories
जबलपुर के बरगी बांध में मछली उत्पादन से होगी लाखों की कमाई, सरकार दे रही केज फार्मिंग पर सब्सिडी
सिंहस्थ 2028 में 40 करोड़ श्रद्धालुओं के भोजन की तैयारी, रोज चाहिए 13 हजार टन सब्जी
MP में अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों पर चलेगा विशेष अभियान, पदोन्नति से खाली पदों पर मिलेगी नौकरी