भोपाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पेट्रोकेमिकल काम्पलेक्स के शिलान्यास और जनसभा के बाद सागर के बीना रिफायनरी हेलीपेड पर आत्मीय विदाई दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार, केंद्रीय जल शक्ति नियोजन राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल, प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, नगरीय विकास सिंह मंत्री भूपेंद्र सिंह, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद वी.डी. शर्मा एवं राजबहादुर सिंह, विधायक सर्वशैलेंद्र जैन, महेश राय, प्रदीप लारिया, गौरव सिरोठिया सहित अन्य जन-प्रतिनिधि एवं जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
मध्यप्रदेश में विकेंद्रीकृत नवकरणीय ऊर्जा के विस्तार और तकनीकी चुनौतियों के समाधान पर भोपाल में राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न
आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल