मॉस्को
रूस के कमांडर इगोर गिरकिन ने चेतावनी दी है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ वैगनर ग्रुप सैन्य विद्रोह कर सकता है। उल्लेखनीय है कि वैगनर ग्रुप प्राइवेट आर्मी का संचालन करता है। इसके प्रमुख येवेगेनी प्रिगोझिन हैं। येवेगेनी प्रिगोझिन कभी पुतिन के करीबी रहे हैं।
वैगनर ग्रुप की आर्मी यूक्रेन के बाखमुत में तैनात है। येवेगेनी का आरोप है कि व्लादिमीर पुतिन उनके सैनिकों की कोई मदद नहीं कर रहे। इसलिए वह अपने सैनिकों को यूक्रेन के मोर्चे से हटा सकते हैं। रूसी कमांडर इगोर गिरकिन का कहना है कि अगर शीर्ष नेतृत्व से बात किए बिना येवेगेनी अपने सैनिकों को मोर्चे से हटाते हैं तो इसे सैन्य विद्रोह ही माना जाएगा।
रूस के कमांडर इगोर ने कहा कि अगर प्रिगोझिन अपने सैनिकों को हटाते हैं तो यह रूस के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है। सनद रहे वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवेगेनी प्रिगोझिन रूस के कट्टरपंथियों में काफी लोकप्रिय हैं। वह शक्तिशाली नेता के रूप में उभर रहे हैं।
यूक्रेन ने बाखमुत के प्रमुख आपूर्ति मार्ग से रूस के सैनिकों को खदेड़ा
रूस के आक्रमण का सालभर से ज्यादा समय से सामना कर रहे यूक्रेन का हौसला बुलंद है। इस लड़ाई में रूस की सेना यूक्रेन के बाखमुत समेत कई शहरों पर कब्जा कर चुकी है।
संघर्षरत यू्क्रेन के सैनिकों ने बाखमुत के एक प्रमुख आपूर्ति मार्ग से रूस के सैनिकों को खदेड़ते हुए नियंत्रण पा लिया है।
बाखमुत यूक्रेन का प्रमुख पूर्वी शहर है। यहां अधिकांश जगह पर अभी भी रूसी सेना का कब्जा है। यूक्रेन के सैन्य प्रवक्ता ने कहा है कि रूस की सेना पिछले 10 महीनों से 70,000 की आबादी वाले इस शहर को पूरी तरह अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश कर रही है।
यूक्रेन के बाखमुत में रूस की प्राइवेट आर्मी के हजारों सैनिक तैनात हैं। यह सैनिक वैगनर ग्रुप के हैं। वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवेगेनी प्रिगोझिन हैं। येवेगेनी ने कहा है कि इस संघर्ष में उनके 94 सैनिकों की मौत हो गई है। उन्होंने रूस के रक्षा मंत्रालय पर समय पर गोला-बारूद उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है।

More Stories
UK के टूटने का खतरा! स्कॉटलैंड से नॉर्दर्न आयरलैंड तक क्यों उठी आजादी की मांग?
क्या सच में धीमी होगी AI मॉडल बनाने की रफ्तार? ट्रंप ने चीन को दिया बड़ा मैसेज
LAC पर घट रही चीनी PLA की तैनाती, भारत ने बनाई मजबूत पकड़; लद्दाख बॉर्डर से बड़ा अपडेट